Maharajganj Times

महराजगंज के सीडीओ अनुराज जैन का हुआ तबादला, गुलाबचंद्र बने नए मुख्य विकास अधिकारी

Maharajganj
Tuesday, 28 Oct, 2025
0
1517

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- शासन स्तर पर मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल के तहत महराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अनुराज जैन का तबादला कर दिया गया है। उन्हें उपाध्यक्ष, अयोध्या विकास प्राधिकरण के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, मुरादाबाद के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गुलाबचंद्र को महराजगंज का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। अनुराज जैन ने अपने कार्यकाल के दौरान जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण, तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, और मनरेगा जैसे प्रमुख कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रगति दर्ज की गई।वहीं, नवनियुक्त सीडीओ गुलाबचंद्र के आने से जिले के विकास कार्यों में नई ऊर्जा की उम्मीद जताई जा रही है। जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों में नए सीडीओ के आगमन को लेकर उत्सुकता है। शासन के आदेश जारी होते ही जिलाधिकारी कार्यालय में इस तबादले की चर्चा शुरू हो गई है। प्रशासनिक हलकों में इसे एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

<